फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
बेतवा किनारे पड़े शव की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौना में रविवार दोपहर बेतवा नदी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुरौना स्थित बेतवा नदी में रविवार की दोपहर शव मिलने की सूचना पर जिला हमीरपुर के चिकासी थाना क्षेत्र के इछौरा निवासी प्रमोद ने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका भाई अनंतराम उर्फ अंतू (36) पुत्र शिवनारायण 21 अगस्त को बेतवा नदी किनारे भैंस चराने गया था। तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह बह गया। आसपास लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया पर नदी में उसका पता नहीं चला। रविवार को कुरौना स्थित बेतवा नदी में शव मिलने की सूचना पर वह पहुंचा और मृतक की पहचान अपने भाई के रुप में की। संकट मोचन इंचार्ज ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि मृतक के एक वर्ष का एक बेटा जितेंद्र और आठ वर्ष की बेटी निशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें