फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के सबसे साफ सुथरे निकाय हैं कोंच व नदीगांव

विज्ञापन
नगर पालिका कोंच - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कोंच पालिका प्रशासन और नदीगांव टाउन एरिया प्रशासन की मेहनत आखिर रंग लाई है। इन दोनों निकायों की साफ सफाई पर की गई मेहनत अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2020 में नगर पालिका कोंच और नगर पंचायत नदीगांव ने जहां बाजी मारते हुए अपना स्थान बनाया है वहीं दोनों निकायों ने बुंदेलखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए कोंच व नदीगांव के बाशिंदों ने दोनों निकायों का काम देख रहे ईओ बुद्घिप्रकाश और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

सर्वेक्षण-2020 में कोंच नगर पालिका को उत्तर भारत में आठवां स्थान मिला है जबकि प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर साफ सफाई के मामले में इसने अपनी धाक जमाई है। यह स्थान पचास हजार से अधिक लेकिन एक लाख तक की आबादी वाले निकाय क्षेत्र के लिए दिया गया है। कोंच तहसील क्षेत्र के ही नगर पंचायत नदीगांव ने भी रैंकिंग में जबर्दस्त बाजी मारी है। उत्तर भारत के अलावा प्रदेश में भी नदीगांव को छठवां स्थान मिला है जबकि बुंदेलखंड में इसने पहली पायदान हासिल की है। यह रैंकिंग पचास हजार से कम आबादी वाले निकाय के लिए दी गई है। बता दें कि वर्ष 2019 में कोंच उत्तर भारत में उन्नीसवें और नदीगांव तीसरे स्थान पर था। जो निकाय सर्वेक्षण में रेंकिंग प्राप्त करते हैं उन्हें विकास के लिए अतिरिक्त बजट भी मिलता है और राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें सम्मानित भी किया जाता है।
ईओ के प्रयासों से दोनों निकायों का हुआ कायाकल्प
कोंच। कोंच और नदीगांव को स्वच्छता सर्वेक्षण में जो रैंकिंग मिली है इसमें ईओ बुद्घिप्रकाश के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। ईओ ने वर्ष 2018 में कोंच पालिका की कमान जब संभाली थी तब कोंच पालिका रैंकिंग में 41वें नंबर पर और नदीगांव टाउन एरिया 80वीं रैंकिंग पर थी लेकिन ईओ ने कड़ी मेहनत की और लोगों का सहयोग लिया तो वर्ष 2019 में नदीगांव टाउन एरिया को प्रदेश में दूसरा स्थान और कोंच पालिका बारहवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

नागरिकों के सहयोग से मिली सफलता
कोंच। ईओ बुद्घिप्रकाश का कहना है कि निकाय का काम ही नगर को साफ सुथरा रखना है और वही इन दोनों निकायों नेे किया है लेकिन इसकी सफलता में नागरिकों का भी काफी सहयोग मिला। बिना नागरिकों के सहयोग के किसी भी निकाय को व्यवस्थित और सुंदर रख पाने की कल्पना बेमानी है। उनका प्रयास है कि दोनों निकाय और भी अच्छा प्रदर्शन कर अपनी रैेंकिंग सुधार कर पहला स्थान प्राप्त कर सकें।

नगर पंचायत नदीगांव- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें