फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। युवक ने घर में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश तिवारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारी चैलापुर निवासी विजय पुत्र नत्थू निवासी ने बुधवार की देर शाम घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर काम करने गए परिजन जब लौटकर घर आए तो विजय को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सीमा ने रोते हुए बताया कि उसका पति शराब का लती था आए दिन इसी बात पर उसका विवाद होता रहता था। उसकी बेटी शिवानी व शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें