फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जनता से शालीनता का व्यवहार करे-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस जनता से मित्रवत व्यवहार करे महिलाओं से शालीनता से बात करें। वहीं सभी फरियादियों की समस्यांए सुनकर तत्काल निस्तारण करें। यह बात नवागंतुक एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस सभागार में परिचय मीटिंग में कही।
विज्ञापन

डा.यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में जिले के सभी थानों व कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक कर उनका परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि पुलिस अपना काम पूरी लगनशीलता कर्तव्यनिष्ठा से करें। जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्यांए सुनेें। महिलाओं के साथ शालीनता का व्यवहार करें। क्षेत्र में गश्त कर अपराधों पर अंकुश लगाकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। थाना कोतवालियों में अनावश्यक लोगों की भीड़ न जमा होने दें और गांव गांव में पुलिस मित्र बनाकर उनसे सीधा संवाद करे शासन के मंशा अनरुप कार्य करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस की छबि धूृमिल हो। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिले के सभी सीओ व थाना व कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें