फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बोर्ड में प्लग लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत

Mon, 10 Jun 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। बोर्ड पर प्लग लगाते समय युवक को करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। पत्नी जब पहुंची तो युवक को पड़ा देख शोर मचाया तो परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर वार्ड नंबर तीन निवासी संजय राठौर (27) रविवार को घर के कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। तब पत्नी पूजा खाना बना रही थी। जब वह कमरे में पहुंची तो युवक को जमीन पर अचेत पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि संजय अपने घर में सबसे छोटा था। पिता रामजी राठौर घर से बाहर गए थे। बड़े भाई राजकिशोर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मृतक अपने पीछे एक साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें