फोटो - 02 मृतक प्रीतम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : samvad
आटा। परासन ग्राम पंचायत के मजरा भड़रा डेरा गांव में दशहरे के दिन संदेसर माता मंदिर में बिजली का तार पकड़ने से युवक की करंट की चपेट में आया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आटा थाना क्षेत्र के भड़रा डेरा गांव निवासी प्रीतम (28) बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर को सजाने में लगी झालरों और लाइटों को उतारने का काम कर रहा था। इसी दौरान प्रीतम ने केबल को पकड़ लिया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। मंदिर से कुछ ही दूरी पर मौजूद उसके पिता जब वहां पहुंचे तो बेटे को बेसुध पड़ा देख उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया।
परिजनों ने निजी वाहन से प्रीतम को उरई अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आटा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
बीमारी से एक साल पहले हुई थी छोटे भाई की मौत
प्रीतम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक साल पहले उसके छोटे भाई सुनील की कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। प्रीतम अविवाहित था और घर में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
फोटो - 02 मृतक प्रीतम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : samvad