उरई। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। जो शरीर, मन और आत्मा को केंद्रित करता है और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यह बात योग गुरु डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और डॉक्टरों को योग सिखाने के दौरान कही।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई। यहां पर बुधवार को योग सीखने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। योग की क्लास का शुभारंभ डा. राम प्रकाश द्विवेदी व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने किया। इसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, दंड बैठक, सूक्ष्म व्यायाम कराई गई। योगासन के तरीका बताने के साथ ही उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने कहा कि योग नियमित रूप से करना चाहिए। इस दौरान डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. एसके सिंह, डॉ. चरक सांगवान, डॉ. एम सिद्दीकी, अनिल श्रीवास्तव, गायत्री परिवार के डॉ. सीताराम अग्रवाल, राजकुमारी, रीता श्रीवास्तव, पीसी गुप्ता, मनोज शर्मा, श्रद्धा दुबे, राजकुमार आदि मौजूद रहे।