फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर खराब होने से यमुना पुल पर चार घंटे जाम

विज्ञापन
फोटो - 07 कालपी रोड पर लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
कालपी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यमुना पुल पर सोमवार रात एक डंपर खराब हो जाने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के बीच हुई इस घटना से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे यमुना पुल पर एक डंपर अचानक खराब हो गया। पुल पर मरम्मत कार्य के कारण पहले से ही एक लेन में यातायात संचालित हो रहा था। ऐसे में डंपर के बीच पुल पर खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।
देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों, बसों और मालवाहक वाहनों के चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा खराब वाहन को हटाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


करीब रात 12 बजे डंपर को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। हालांकि जाम का असर देर रात तक बना रहा और वाहनों की लंबी कतारें धीरे-धीरे सामान्य हो सकीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते पिछले कई दिनों से जाम की समस्या बनी हुई है। छोटे से व्यवधान पर भी लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जाम की सूचना मिलने पर मौजूद पुलिस कर्मी जाम को खुलवाया देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें