कालपी। बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड के मुख्य कोऑर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन का पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने संदेश दिया कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ता जुटें।
रविवार को लखनऊ से झांसी जाते वक्त बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त बसपा कोऑर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन दोपहर को गृह नगर कालपी में पहुंचे। हाईवे बाईपास सर्विस लेन स्थित बसपा नेता शोएब खान के प्रतिष्ठान पर पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल की अगुवाई में महबूब सिद्दीकी, मुन्ना अंसारी समेत कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। (संवाद)