फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। अगला पहिया पंक्चर होने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत हो गई। कानपुर से घर लौटते समय बस न मिलने से मजदूर ट्रैक्टर से जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकाला।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मिहौना थाना क्षेत्र के जैतपुरा निवासी मोहित सिंह (30) पुत्र अमृत सिंह कानपुर में मजदूरी करता था। शनिवार रात वह कानपुर से घर लौट रहे थे। बंगरा से बस न मिलने पर लहार क्षेत्र के सुंदरपुरा जा रहे ट्रैक्टर पर सवार हो गए। अहेता के पास पहिया पंक्चर होने से ट्रैक्टर पलट गया।
मोहित ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना पर कोतवाल बीएल यादव ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता अमृत सिंह ने बताया कि मोहित परिवार में पत्नी पूजा के अलावा तीन वर्षीय पुत्री शिवानी और छह माह के जुड़वा बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें