फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या

विज्ञापन
फोटो - 06 मृतक मीना देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के जायघा गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जायघा गांव निवासी मीना देवी (50) पत्नी स्वर्गीय कल्लू सिंह राजावत अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके दोनों पुत्र देवेंद्र सिंह और विकेश सिंह गुजरात के अंकलेश्वर में पत्थर और टाइल्स लगाने का कार्य करते हैं। बुधवार की रात मीना देवी अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से काफी मात्रा में रक्त बह गया और उसके छींटे आसपास तक फैल गए। बृहस्पतिवार देर सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने उन्हें काफी देर तक एक ही अवस्था में पड़े देखा तो उन्हें संदेह हुआ। पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो मीना देवी को मृत अवस्था में देखकर सन्न रह गए। घटना की सूचना तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक रमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतका के पारिवारिक देवर रूपेंद्र सिंह उर्फ लला, पुत्र छोटे सिंह, से घटना की सूचना संबंधी प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र देवेंद्र सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया। देवेंद्र ने बताया कि वह अंकलेश्वर (गुजरात) में हैं और शुक्रवार सुबह तक गांव पहुंच जाएंगे। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



महिला हत्या कांड में कई बिंदुओं पर जांच, पुलिस की तीन टीमें लगीं

उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में मीना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश और रिश्तेदारी में चल रहे पुराने विवाद को हत्या की वजह मानकर पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच का पहला बिंदु मीना देवी की विवाहित पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। इस मामले में मीना देवी स्वयं वादी थीं और न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है।

दूसरा बिंदु पारिवारिक और रिश्तेदारी के स्तर पर चल रही पुरानी रंजिश को लेकर है। पुलिस इस संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

इसके अलावा गांव से जुड़ी अन्य गतिविधियों और संभावित विवादों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

फोटो - 06 मृतक मीना देवी की फाइल फोटो।

फोटो - 06 मृतक मीना देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें