महेबा। महिला का शव यमुना नदी किनारे लगे पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। महिला को खोजते हुए परिजन जब नदी किनारे पहुंचे तो पेड़ से शव लटकता शव देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाल का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का लग रहा है। परिजन भी कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी राजू निषाद की पत्नी जसवंती (26) का शव गुरुवार दोपहर 12 बजे यमुना नदी किनारे लगे पेड़ से रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि घर के लोग खेत पर काम करने गए थे। महिला और बच्चे घर पर थे। जब वह खेतों से लौटकर घर पहुंचे तो महिला को न देखकर उन्होंने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मां रस्सी लेकर खेत की तरफ गई है।
परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। तलाश करते करते जब वह यमुना नदी के किनारे पहुंचे तो वहां महिला का शव पेड़ पर लटका दिखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के एक पुत्री पारुल (6), एक तीन वर्षीय पुत्र व छह माह की एक बच्ची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी है।