बबीना गांव का निरीक्षण करते बीडीओ
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के ग्राम इटौरा बाबनी में निरीक्षण को गए बीडीओ को गंाव में गंदगी व नालियां चोक मिलीं तो उन्होंने नाराजगी जताकर दो सफाईकर्मियों को नोटिस जारी की। उन्होंने तीन दिन में जवाब मांगा है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी।
गुरुवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इटौरा बावनी गांव पहुंचे और गांव में हुए विकास कार्यों एवं पेयजल की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान गांव में उन्होंने बजबजाती नालियां व सड़कों पर कूड़ा देख कर नाराजगी जताई और दो सफाई कर्मचारी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा। इसके साथ ही गांव के अंदर उखड़ा खड़ंजा और जलभराव देखकर सचिव को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। फिर गांव में लगे हैंडपंपों को चलाकर देखने के साथ ही कुओं की स्थिति देखी। इस दौरान गांव के तालाब को सूखा देख कर तत्काल नलकूप से तालाब भराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाहर से लौट कर आए मजदूरों से बात कर सेंटर में मिलने वाली व्यवस्था की स्थिति पूछी। इस दौरान सचिव जगत नारायण, प्रधान अजय सिंह सिंह, आशा बहु रोजगार सेवक व राशन विक्रेता भी मौजूद रहे।