कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो फरवरी को वह कार से अपने पति के साथ मध्य प्रदेश के दबोह क्षेत्र में जा रही थी। हाईवे के पास राजकुमार पाल एक अज्ञात साथी के साथ पहुंचा और उसकी कार को रोक लिया। इसके बाद पति के साथ मारपीट करने लगा जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी की। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी शशिकांत चौहान का कहना है कि जांच की जा रही है।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
कोटरा। कोटरा मोहल्ला के मुजफ्फरनगर निवासी जितेंद्र (24) शुक्रवार को बाइक से तालाब किनारे बाईपास पर बनी आसरा कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट न लगाए होने से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। (संवाद)