फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति व ससुराल वाले फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। महिला का शव चारपाई में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए। मायके पक्ष ने पति को नशे का लती बताकर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि गले में रस्सी के निशान थे और स्थितियां भी सुसाइड की लग रही है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जायघा निवासी मजदूर भूरे की पत्नी वंदना (30) का शव शुक्रवार की सुबह घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग घर पहुंचे तो शव देखकर उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पास के गांव रेंढर से वंदना के मायके वाले भी आ गए। वंदना के बड़े बेटे शिवम (11) ने पुलिस को बताया कि मां ने फांसी लगाई थी।
वहीं मायके वालों का कहना है कि भूरे शराब का लती है और वह अपने घरवालों के साथ मिलकर आए दिन वंदना को प्रताड़ित करता था। ससुराल वालों ने ही बेटी को मार डाला। पुलिस का कहना है कि वंदना की शादी के करीब 13 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे भी है। शुरूआती जांच पड़ताल में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। महिला पति के साथ अलग रहना चाहती थी, इसे लेकर ही गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर वंदना ने फांसी लगा ली। ससुराली शव फंदे से उतारकर घर से भाग निकले हैं। फिर भी वंदना के पिता की तहरीर पर पति भूरे समेत चार ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें