फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो - 05 मृतका राजन कोरी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
माधौगढ़। बारिश के दौरान छत पर तिरपाल डालते समय महिला का पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चितौरी गांव निवासी राजन कोरी (38) बुधवार शाम बारिश से बचाव के लिए मकान की छत पर तिरपाल डाल रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर गिर गईं। सिर व सीने में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति साहब व पुत्र भूरे और कुंअर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हो गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें