उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी रविंद्र सिंह की पत्नी राधा देवी (35) ने शनिवार की रात जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रविंद्र की शादी 11 साल पहले सिमिरिया गांव निवासी राधा के साथ हुई थी। पति गांव में बाल कटिंग की दुकान किए है। उसके दो बच्चे हैं। पति ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद राधा कमरे में सोने चली गई थी। उसने आत्महत्या क्यों कि उसे कोई जानकारी नहीं है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ दिन से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। चुर्खी थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।