फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंगदारी न देने पर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के तिलक नगर में एक विधवा महिला ने दो सगे भाइयों पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के तिलक नगर निवासी विधवा महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिसमें बताया कि शनिवार की रात वह दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही मोहित यादव व उसका भाई प्रदीप यादव दुकान पर पहुंचे और रंगदारी के रूप में पांच हजार की मांग करने लगे। आरोप है कि रुपये देने से इन्कार करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बच्चों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें