फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: श्रावणी मेले के लिए झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। श्रावणी मेले के दौरान प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन (04185/04186) के फेरों का विस्तार किया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 21 कोच वाली ट्रेन 04185 झांसी से 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वहीं 04186 नंबर से आसनसोल से 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को संचालित होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का ठहराव झांसी, उरई, पुखरायां, कानपुर (गोविंदपुरी), फतेहपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी कैंट, औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के फेरों का विस्तार किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें