फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर परिसर से सोने की चेन चोरी करने में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में दर्शन करने आई महिला की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चेन बरामद कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे सुषमा पाल अपनी बहन के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक महिला ने उनकी सोने की चेन काट ली और मौके से भागने का प्रयास किया। तभी मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात मिशन शक्ति टीम की महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी ने संदिग्ध गतिविधि देख तत्परता दिखाते हुए महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पकड़ी गई महिला की पहचान संत कबीर नगर निवासी राजकला पत्नी रिंकू के रूप में हुई। उसे कोतवाली उरई लाया गया, जहां नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पीड़िता सुषमा पाल ने कोतवाली उरई में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें