फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jun 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: ग्राम मड़ोरा में 16 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़ोरा निवासी रेशु (16) पुत्री राजकुमार सोमवार को घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें