उरई। एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सिरसा कलार थाना क्षेत्र के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत में वाद दायर किया। अदालत ने सिरसा कलार पुलिस से आख्या रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।
महिला के अनुसार नौ सितंबर को आरोपी उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर मारपीट और छेड़खानी की गई। आरोप है कि दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य ने मारपीट कर उसे दो दिन तक कमरे में बंद रखा।
पीड़िता का कहना है कि 15 सितंबर को थाने और एक अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। मामले में पुलिस की आख्या के बाद आगे की कार्रवाई होगी।