फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला पर दबाव बनाने में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कांशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज अमन दीक्षित को पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। आरोप है कि वह मारपीट के एक मामले में बिना ठोस साक्ष्य के महिला पर दबाव बना रहे थे। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि बिना सबूत महिला को परेशान करने के मामले में चौकी इंचार्ज को हटाया गया है। गलत काम करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला की बाइक की किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसे ले गए थे। बाद में उसी बाइक से मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया, जबकि वह बाइक कंपनी द्वारा ले जाए जाने के साक्ष्य दे रही थी। शिकायत एसपी तक पहुंचने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें