फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के साथ सवा ग्यारह करोड़ का प्रस्ताव पास प

विज्ञापन
कदौरा मे बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन जमीर आलम ईओ सुनील कुमार सिंह व सभासद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर विकास के लिए नगर पंचायत की बैठक में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में करीब सवा ग्यारह करोड़ के विकास कार्यों का बजट बनाकर उसे सर्वसम्मति से पास किया गया है। इस दौरान कुछ सभासदों ने आय-व्यय का ब्योरा न देने और अधिकारियों पर चहेते लोगों को दुकानें आवंटन करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर किया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में चेयरमैन मोहम्मद जमीर आलम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में हंगामी बैठक हुई। पूर्व में पारित नवाब मुस्ताकुल हसन के नाम से बनने वाला मार्केट के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। चेयरमैन ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें। साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतें। सफाई कर्मी कहीं भी कूड़े का ढेर न लगने दें। इसी बीच सभासदों ने ईओ व चेयरमैन से आय-व्यय का ब्योरा देने के लिए कहा। इसी बीच सभासदों ने ईओ व चेयरमैन से आय व्यय का ब्योरा देने के लिए कहा। इस पर एक सभासद के चेयरमैन, ईओ का पक्ष लेने और अन्य सभासदों के साथ अभद्रता करने पर मामला तूल पकड़ गया। नाराज सभासदों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया और बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत परिसर से चले गए।
बैठक के दौरान सड़क, नाली निर्माण और सफाई आदि कार्यों के लिए सवा ग्यारह करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सभासद इमरान शाह, रोशनी, अनीसा, संगीता, खेमचंद्र व इस्तियाक अली ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि बनाई जा रही दुकानों की नीलामी में पक्षपात किया जा रहा है। कुछ बड़े अधिकारी अपने चहेते सभासद को दुकानें आवंटित कर रहे हैं। इससे आहत होकर जल्द अपना इस्तीफा डीएम को सौपेंगे और नगर पंचायत के कराए कार्यों की जांच की मांग करेंगे। इस दौरान ईओ सुनील कुमार, लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें