फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। ठंड से गोवंश की मौत को लेकर आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गोवंश की मौत की खबर सुनकर गोरक्षा दल के जिला संयोजक हुकुम सिंह मौके पर पहुंच गए। मौत की सूचना पर गांव पहुंचे सचिव इंद्रपाल उत्तम, गोहन एसओ राजीव कुमार सिंह ने मृत गाय को दफना दिया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्थायी गोशाला का निर्माण जल्द नहीं कराया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढिया निवासी हरिओम, शिवकुमार, कीरत सिंह, भूपेंद्र, राकेश, सतेंद्र, शिवम, रवि, वीरेंद्र अमर आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अस्थायी गोशाला नहीं बनाई गई, जिससे गोवंश की देखरेख नहीं हो पा रही है। भूख व ठंड के चलते गोवंश दम तोड़ रहे हैं। ठंड के चलते गुड़मील के बगिया में शुक्रवार रात गाय की मौत हो गई। एसडीएम सालिकराम व बीडीओ दीपक कुमार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सचिव इंद्रपाल उत्तम के निर्देश पर ग्रामीणों के सहयोग से उसे दफनाया गया। जिला संयोजक हुकुम सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों से बात कर गावों में गोशाला बनवाने का प्रयास किया जाएगा। एडीओ पंचायत छेदालाल का कहना है कि जिन गांवों में अस्थायी गोशाला नहीं है, लेखपालों से जगह का प्रमाणपत्र लेकर शीघ्र बनवाई जाएगी।

गढिय़ा गांव में जांच पड़ताल करते एसओ राजीव कुमार सिंह।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें