फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उताराडन्

विज्ञापन
जौलान कोतवाली में बैठीं मां व बेटी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। नशेबाज पति की हरकतों से आजिज पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर उसकी हथौड़े व सरिया से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस को चकमा देने के लिए मां-बेटी ने लहूलुहान शव को घर के बाहर ही डाल दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस को जब मां-बेटी पर शक हुआ तो उनसे अलग से पूछताछ की तो कुछ ही देर में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि मृतक शराब का लती था। आरोपियों का कहना है कि वह न सिर्फ आए दिन उन दोनों से गालीगलौज करता था बल्कि पीटता भी था। दोनों ने उस पर चारित्रिक आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल मां बेटी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा व सरिया भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी राज मिस्त्री कृष्णा दोहरे (52) पुत्र गंगाराम दोहरे का लहूलुहान शव सोमवार सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। सुबह घूमने निकले लोगों ने जब घर के बाहर कृष्णा का शव पड़ा देखा तो घर में पत्नी व पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल सुनील सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के कारण एएसपी डॉ. अवधेश सिंह भी डाग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कृष्णा की पत्नी बिंदेश्वरी ने पुलिस को तहरीर दी कि अज्ञात लोगों ने उसके पति की हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका है। पुलिस को बिंदेश्वरी की कहानी समझ नहीं आई। मकान की तलाशी के दौरान घर के भीतर ही खून लगा हथौड़ा और सरिया मिल गया तो पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके बाद पुलिस ने बेटी बबीता (20) से भी पूछताछ की।
आखिर में बबीता ने मां बिंदेश्वरी के साथ मिलकर पिता की हत्या की बात स्वीकार की। बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता शराब के नशे में आए दिन गालीगलौज कर उनके साथ मारपीट करता था। इतना ही उसने पिता पर चारित्रिक आरोप भी लगाए। बताया कि रोज-रोज की गालीगलौज व मारपीट से हम दोनों तंग आ चुके थे इसी कारण रविवार रात ही उसे मौत के घाट उतारने का फैसला किया। देर रात जैसे ही नशे में धुत्त कृष्णा घर के भीतर घुसा और बिस्तर पर लेटा तो दोनों मां-बेटी ने उस पर ताबड़तोड़ हथौड़े व सरिया बरसाकर मौत की नींद सुला दिया। सीओ का कहना है कि नशेबाजी और पारिवारिक कलह ही हत्या की वजह बनी है। फिलहाल मां बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

जालौनः कृष्णा दोहरे की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें