उरई। इंदिरा नगर में रविवार रात शराब पीकर घर आए रोडवेज के संविदा चालक को मां ने डांट दिया। इस पर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव को कमरे में लटका देखा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी चंद्रकिशोर (42) रोडवेज पर संविदा चालक था। भाई राजकिशोर ने बताया कि रविवार को चंद्रकिशोर शराब के नशे में घर पहुंचा तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। पिता सुखनंदन भी मंदिर चले गए। चंद्रकिशोर ने कमरे का दरवाजा बंदकर तार से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। राजकिशोर ने बताया कि चंद्रकिशोर की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से मां भगवती सहित अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।