फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन में जगह जगह लीकेज, पानी की बर्बादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जल संस्थान के ठेकेदार द्वारा नगर में पाइपलाइन डलवाने का काम कराया गया है। डाली गाई पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज हो रहा है। इस कारण पिछले छह माह से पानी की बर्बादी हो रही है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

नगर में देवनगर चौराहे से औरैया मार्ग चुंगी नंबर 4 तक लोहे की पाइपलाइन डाली गई है। जल संस्थान के ठेकेदार द्वारा डाली गाई पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज है। छह माह से हो रही पानी की बर्बादी बंद नहीं हो रही है। इसकी शिकायत जेई जल संस्थान के अलावा एसडीएम से भी की जा चुकी है। इसके बाद भी पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की हैं। कांजी हाउस के पास 2 जगह, हनुमानजी मंदिर पेट्रोल पंप के पास 2 स्थान, देवनगर चौराह, रापटगंज समेत कई स्थानों पर पानी की बर्बादी हो रही है। लीकेज को ठीक करने के लिए जेई आलोक श्रीवास्तव ने ठेकेदार को निर्देश भी दिए। जब लीकेज ठीक नहीं हुए तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसडीएम व अधिशासी अभियंता को भी भेज दी। बावजूद इसके जिम्मेदार इस समस्या को दूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिससे पानी की बर्बादी नहीं रूक रही है। नगर के विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, महेश, पुष्पेंद्र सिंह, अफजाल अहमद, प्रतीककांत चंसौलिया आदि ने बताया कि एक ओर सरकार पानी की बचत के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने डीएम प्रियंका निरंजन से मांग करते हुए कहा कि ठेकेदार को निर्देशित कर लीकेज हो रही पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाए। ताकि प्रतिदिन हजारों लीटर की हो रही पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें