फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख रुपए से होगा लंका मिनार का जीणोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रसिद्ध लंका मीनार का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम कौशल कुमार ने चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार व पालिका के अफ सरों के साथ लंका मीनार परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम कौशल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार अफसरों के साथ शुक्रवार की देर शाम लंका मीनार परिसर पहुंचे। एसडीएम ने पूरे परिसर का जायजा, लेकर लंका मीनार के सुंदरीकरण की कार्ययोजना पर निर्देश दिए। चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने बताया कि लंका मीनार नगर की प्रसिद्ध मीनार है। पर देखरेख के अभाव में यह जर्जर हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से लंका मीनार की मरम्मत, रंगाई-पुताई, लाइटिंग, वाटर कूलर, टॉयलेट सहित यहां पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये से जल्द ही लंका मीनार परिसर का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें