फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन समाप्त होने पर जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/जालौन। सरकार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। पर वैक्सीन की दवा कम मिलने के कारण लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। वैक्सीन को लेकर जिला अस्पताल में लोगों ने हंगामा भी किया। यहां 200 डोज भेजी गई थी लेकिन वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या पांच सौ थी। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। इस पर टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन का काम बंद कर दिया। वहां मौजूद लोग हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला संभाला। इसी तरह वेदिका गेस्ट हाउस में लगे टीकाकरण कैंप में भी भीड़ पहुंची और देखते ही देखते वैक्सीन समाप्त हो गई। इसके चलते कई लोग मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, नगर में प्रतिदिन 150 डोज तथा ग्रामीण क्षेत्र में 200 डोज मिल रही है। पहली व दूसरी डोज लेने वाले लोग परेशान होकर वैक्सीनेशन सेंटरों के चक्कर काटने को मजबूर है। सीएचसी एवं नगरीय पीएचसी हरीपुरा में दो वैक्सीन सेंटर बनाए गए। नगर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में 50 व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 लोगों की वैक्सीन मिल रही है। नगर में 150 से ग्रामीण क्षेत्र में 200 डोज कम पड़ रही है। लोगों टीकाकरण के लिए परेशान इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी छिरिया सलेमपुर के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 94 गांव में मात्र तीन सेंटर ही संचालित हो रहे हैं। जहां 2000 की मांग पर मात्र 200 वैक्सीन की डोजे मिलने से वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो रही है। वैक्सीन सेंटर खुलने के चंद घंटे बाद ही दवा समाप्त हो जाती है। दवा समाप्त होने के कारण लोग बिना वैक्सीन के लौट रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डां मुकेश राजपूत ने बताया कि सरकारी व्यवस्था के तहत जितनी डोज मिल रही है। उसी के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें