फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलनी में ओवरहेड की सप्लाई ठप, पानी के लिए मची त्राहि त्राहि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कांशीराम कॉलोनी में पिछले एक पखवाड़े से नलकूप का पैनल खराब होने के चलते ओवरहेड टैंक से सप्लाई ठप है। जिसके चलते लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले यासीन, जावेद, लखन, सरोज, लक्ष्मी देवी आदि ने बताया कि बीते करीब एक पखवाड़े से नलकूप का पैनल खराब है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सभी ब्लॉकों में तकरीबन 36 सरकारी हैंडपंप लगे हैं। इसमें आधे से अधिक हैंडपंप किसी न किसी खराबी के चलते ठप हैं। जो ठीक है वहां पानी भरने के लिए सुबह से लेकर रात तक कॉलोनी वासियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर से लेकर नगर पालिका, जल संस्थान व एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं कॉलोनी में सफाई न होने से चारों ओर गंदगी, आवारा जानवरों के विचरण की भी समस्या कॉलोनी वासियों ने बताई है।
-------------------------
फोटो-17-पूनम खरे।
दूसरी मंजिल में पानी ले जाने में दिक्कत
ब्लॉक नंबर 22 में रह रही पूनम खरे का कहना है कि सप्लाई न आने से कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं। आज पंद्रह दिन हो गए हैं सप्लाई नहीं आई है। नीचे हैंडपंप से भरकर पानी दूसरी मंजिल पर चढ़ाने में दिक्कत होती है। नीचे कपड़े धोकर ऊपर चढ़ाने पड़ते है। पूरा दिन पानी में ही खराब हो जाता है।
विज्ञापन

---------------
फोटो-18-राहुल वर्मा।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की
ब्लॉक नंबर 12 में रहने वाले राहुल वर्मा का कहना हैं पिछले पंद्रह दिन से टंकी का पैनल खराब है। कोई सुनने वाला नहीं है। कॉलोनी में रह रहे लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या की शिकायत तीन दिन पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर की थी लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है।
-----------------
मजदूरी पर जाने में देर हो जाती है
ब्लॉक नंबर 9 में तीसरी मंजिल पर रही शर्बती देवी पानी की व्यवस्था करने को लेकर परेशान हैं। उनकी समस्या यह है कि पानी के कारण मजदूरी से हाथ धोना पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि मजदूरी पर जाने से पहले घर गृहस्थी के लिए घंटों पानी भरना पड़ता हैं। मजदूरी के लिए देर हो जाती है, उन गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें