एसडीएम को ज्ञापन देते हिंदूवादी संगठनों के लोग
- फोटो : ORAI
कोंच। चैत्र नवरात्र में हिंदू संगठनों की ओर से निकाले जाने वाले जवारे, रामनवमी शोभायात्रा तथा मुस्लिम धर्म के प्रारंभ होने वाले रमजान माह में बिजली, पानी, सफाई, पुलिस सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त हो। इसके लिए गुरुवार को हिंदू संगठनों तथा मुस्लिम संगठन के लोगों ने एसडीएम व तहसीलदार को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
रामनवमी शोभायात्रा व जवारे आयोजन समिति से जुड़े विहिप अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, सुशील दूरवार, आशुतोष रावत, रामराजा निरंजन आदि ने एसडीएम राजेश सिंह को ज्ञापन दिया। रामनवमी शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने, मंदिरों व शोभायात्रा मार्ग की व्यापक स्तर पर सफाई कराने की मांग की है। उधर, तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी से जुड़े सदर हाफिज अताउल्लाह खां गौरी, प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी, नायब सदर हाफिज मुहम्मद साबिर, शरीफ कादरी, अशफाक गौरी आदि ने तहसीलदार नरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर सहरी इफ्तार व तराबी समय के दौरान निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई सुबह 4 से 6 बजे व शाम 4 से 7 बजे तक पानी की आपूर्ति जारी के निर्देश दिए। अलविदा जुमा की सार्वजनिक छुट्टी पुन: करने की मांग की।