फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंची माधौगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के नौवें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में माधौगढ़ ने रामपुरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

हुकुमपुरा ग्राउंड में खेले गए मैच में माधौगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट पर 63 रन बनाए। इसमें सूरज सिंह ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। माधौगढ़ टीम के काजू ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी माधौगढ़ की टीम ने आवश्यक रन सात ओवरों में छह विकेट खोकर बना लिए। रामजी ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। रामपुरा की ओर से शिवा ने तीन विकेट लिए। व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह ने माधौगढ़ के कप्तान रामजी को शाल ओढ़ाकर फाइनल में पहुंचने की बधाई दी। शहीद डॉ. महेश सिंह चौहान स्मृति ट्राफी के लिए मैन ऑफ द मैच रहे काजू को मिला। उन्हें आयोजक शाह आलम राना ने पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें