फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी से लगी आग, घर फुंका

विज्ञापन
आग से जला सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
बावली। कुठौंद के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में सोमवार को सुबह 11 बजे मकान में अचानक आग लग लग गई। इससे घर में 54 क्विंटल गेहूं, 13 क्विंटल सरसों, दो क्विंटल आटा और एक क्विंटल पीली सरसों जल गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी की वजह शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी तीन भाई फूल सिंह, विशंभर और विजय एक ही मकान में निवास करते हैं। आग लगने की घटना से तीनों भाइयों का नुकसान हुआ है। दिन में लगभग 11 बजे घर से निकली विद्युत लाइन से चिंगारी छप्पर पर गिरी। छप्पर ने तेजी से आग पकड़ ली। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई।
घर के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। बताया गया कि पीड़ितों के घर में 30 अप्रैल को शादी थी। इस कारण अनाज मंडी नहीं पहुंचा पाए थे। सोमवार को लगी आग में घर का सारा अनाज जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना की सूचना लेखपाल को भी दी गई है, उसने नुकसान का सर्वे किया है।
विज्ञापन

-----------------
जंगल में लगी आग, दमकल ने बुझाई
कालपी। तहसील क्षेत्र के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेलखंड में वेद नारायण के घर के समीप जंगल में आग लग गई। आग की भीषण लपटों को देख कर दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें