उरई। शहर के वार्ड नंबर 31 में एक महीने से पाइप लाइन चोक है। इस कारण 60 से ज्यादा घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
शिवम, शाहरूख, अजीज, जमील, राहुल, अनुज और मुसीर ने बताया कि कई बार जल संस्थान से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सभासद मुबीना खातून ने सोमवार को जल संस्थान में शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि समस्या की गंभीरता है। क्षेत्र में कोई वैकल्पिक स्रोत जैसे हैंडपंप भी मौजूद नहीं है।
महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जल संस्थान के जेई श्याम बहादुर ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है। टीम को मौके पर भेजकर यह जांच कराई जा रही है कि पाइप लाइन कहां चोक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।