फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद दूर हुआ पानी संकट, लोगों के चेहरे खिले

विज्ञापन
4 जून को प्रकाशित खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। दस दिन से मुहम्मदाबाद गांव में चल रहा पानी का संकट आखिरकार गुरुवार को दूर हो गया। पानी संकट की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए विभाग ने खराब पड़े दोनों नलकूपों की मरम्मत कराकर गांव की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं पानी के लिए परेशान लोगों ने राहत की सांस लेते हुए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दस दिन से मुहम्मदाबाद गांव में पानी की सप्लाई करने वाले एक नलकूप के फुंकने से आधे गांव की आपूर्ति बंद हो गई थी। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे थे। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए खेल के मैदान के पास बने नलकूप की मशीन में भी चार दिन पहले खराबी आ गई थी। जिससे पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। गांव की छह हजार आबादी बूंद-बूंद पानी को परेशान थी। लोगों को वाहनों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा था। अमर उजाला में लगातार तीन दिन खबर प्रकाशित होने के बाद अधिशासी अभियंता मनोज कुमार आर्य, जेई राहुल सिंह व ठेकेदार फिरोज ने गुरुवार को पहुंचकर दोनों खराब नलकूपों की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करा दी। पानी आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल गए।

मुहम्मदाबाद में खराब ट्यूबवेल में मरम्मत करते मिस्त्री- फोटो : ORAI

3 जून को प्रकाशित खबर का पीडीएफ- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें