फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रधान व सचिव को लगाई फटकार

विज्ञापन
गांव में बैठक करते ज्वाइंट कमिश्नर (मनरेगा)। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। मनरेगा के कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जिनके जॉबकार्ड बने हैं और कार्य कर रहे हैं, उनका समय से भुगतान किया जाए। यह बात ज्वाइंट कमिश्नर (मनरेगा) ने तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवां में कही। इस दौरान जाबकार्डधारकों की शिकायत पर उन्होंने प्रधान व सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

ज्वांइट कमिश्नर मनरेगा झांसी चंद्रशेखर ने ग्राम भदवां में मनरेगा की कार्य की प्रगति को लेकर बैठक की। खुली मीटिंग में गांव के कामता प्रसाद, ज्ञानदेवी आदि ने बताया कि उनसे कार्य कराने के बाद भी प्रधान धनराशि को भेजने में देर करते हैं। किसी को चार हफ्ते, किसी को दो हफ्ते में धनराशि दी जाती है। जिससे मजदूर परेशान हैं। रामप्रकाश, गुड्डी, दीपक वर्मा, मोहम्मद बक्स, पप्पू आदि ने बताया कि प्रधान के यहां जॉबकार्ड बनवाने जाते हैं तो प्रधान जॉबकार्ड बनाने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
कभी खाते में पैसा नहीं आता है तो कभी काम नहीं मिलता है। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि काम होने के बाद निर्धारित समय पर मजदूरों के खाते में भुगतान कर दिया जाए। साथ ही जॉब कार्ड धारकों को काम भी दिया जाए। ध्यान रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए काम कराया जाए। कार्य करने के स्थान पर सैनिटाइजर अथवा पानी व साबुन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान बीडीओ महिमा विद्यार्थी, सचिव जितेन सिंह पटेल, प्रधान सुशील दोहरे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें