फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के निरीक्षण में तालाब में मिली गंदगी, लगाई फटकार

विज्ञापन
कदौरा के सदर तालाब में लगी उगी घास फूस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। सदर तालाब में होने वाले सुंदरीकरण को लेकर अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने गुरुवार को सदर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब में व्याप्त गंदगी को देख उन्होंने पालिका कर्मचारियों की फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सदर तालाब में व्याप्त अतिक्रमण को हटवा कर सुंदरीकरण करवाने के लिए नगर पंचायत को विगत माह पूर्व निर्देश दिए गए थे। इसमें अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने तालाब के इर्दगिर्द व्याप्त कब्जों को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। गुरुवार को एडीएम पूनम निगम की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के इर्दगिर्द खुदाई न होने एवं तालाब में व्याप्त गंदगी व घास को देख कर मौजूद पंचायत सफाई नायक इरफान सहित अन्य कर्मियों की फटकार लगाई। साथ ही दो दिन में खुदाई के साथ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरमैन मो. जमीर आलम ने बताया कि विगत दिनों बारिश के चलते खुदाई व घास हटाने का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं सदर तालाब के किनारे किनारे व्याप्त अतिक्रमण हो हटवा दिया गया है। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, भारत सिंह, शिवशंकर, रतनलाल, सहित पुलिस व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें