फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, यातायात रहा प्रभावित

Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड में गुरुवार सुबह झांसी स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने से कानपुर ट्रैक की ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को झांसी स्टेशन के पास झांसी से कानपुर आ रही मालगाड़ी के वैगन सुबह आठ बजे पटरी से उतर गए। इसकी वजह से झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह के 11 बजे के स्थान पर दोपहर के एक बजकर 41 मिनट पर दो घंटे 41 मिनट देर से आई। इसके अलावा मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन एक घंटे 44 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे 28 मिनट देर से आई।

वहीं, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को 30 मिनट रोककर चलाया गया। गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस व ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल गुरुवार को निरस्त रही। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी सीट आरक्षित करने के बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उधर, इसी खंड के लालपुर पामां सेक्शन के बीच पुल की मरम्मत होने की वजह से गुरुवार को चार पैसेंजर ट्रेनों को रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों को यात्रियों की संरक्षा को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सब ठीक होने के बाद यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा, जिससे वह अपने गंतव्य तक सही समय पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें