कोंच। सात वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक अपने घर ले गया और उसका मुंह बंदकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह छूटकर बालिका घर पहुंची और पूरी बात परिजनों को बताई। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक बुधवार को पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बालिका को बहलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी युवक निखिल अहिरवार उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह बालिका छूटकर घर पहुंची तो उसने पूरी बात रोते हुए परिजनों को बताई। इस पर बालिका के माता पिता आरोपी के घर पहुंचे।
आरोप है कि युवक उनके साथ गालीगलौज करने लगा। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।