जिले में निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मन्नान अख्तर ने जनपद के 439 मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए 49 सेक्टर, 15 जोनल मजिस्ट्रेट, 47 आरओ एवं 57 एआरओ नियुक्त किए हैं। पालिका व पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन कितना सजग है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में पहली बार अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले में 4 अति संवेदनशील प्लस, 26 अति संवेदनशील, 31 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें प्लस केंद्रों पर भारी पुलिस बल के साथ वीडियो फोटोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी संवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को दी गई है। जिनकी निगरानी में मतदान होगा।