फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर वृद्धा को मरणासन्न किया, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। उसे झांसी रेफर किया गया है। वृद्धा के बेटे ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा सिरसाकलार निवासी पिंटू कुशवाहा ने बताया कि उसकी मां पान कुमार उर्फ बंगरा वाली (65) कस्बे के हीआदर्श जूनियर स्कूल में सफाई का काम करती हैं। वो कभी-कभी स्कूल में ही सो जाया करती थी। शुक्रवार रात को पिंटू कुशवाहा कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। मां पान कुंवर विरोध किया तो पिंटू ने साथियों के साथ मिल पिटाई कर दी। फिर हमलावर युवक उसे छोड़कर भाग निकले। शनिवार तड़के वृद्धा की हालत गंभीर देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने वृद्धा को झांसी रेफर कर दिया। वृद्धा के लड़के ने पिंटू कुशवाहा सहित तीन लोगों के खिलाफ सिरसाकलार थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है जल्दी ही तीनों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें