फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में मारपीट और तोड़फोड़, दो घायल

विज्ञापन
आटा में नौटंकी के दौरान ब वालियों का वीडियो बनाते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा (जालौन)। कुआं पूजन के दौरान चल रही नौटंकी में कुछ अराजकतत्वों ने मारपीटकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना परमीशन चल रही नौटंकी बंद करवा दी। घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ अन्य के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना आटा थाना क्षेत्र के भभुआ में मंगलवार की रात हुई। स्वामीदीन के यहां चल रही नौटंकी देखने के लिए गांव सहित आसपास के लोग जमा थे। किसी की शरारत पर गालीगलौज शुरू हो गई। फिर मारपीट के साथ कुर्सियां चलने लगीं।
किसी ने 112 पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक अराजकतत्व भाग निकले। मारपीट में पांच लोगों को चोटें आईं। इनमें आटा कस्बा निवासी महेंद्र व विनोद को पुलिस ने उरई अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि घर में लड़का होने पर खुशी में कुआं पूजन का प्रोग्राम था। नौटंकी में अराजकतत्वों ने व्यवधान कर दिया। वहीं आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि युवकों में रास्ते में झगड़ा हुआ था। बिना परमीशन के चल रही नौटंकी को बंद करवा दिया। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें