फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में बर्थडे पार्टी मना रहे छात्रों को ग्रामीणों ने धुना

विज्ञापन
पालीटेक्निक में लगा पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। छात्रावास में जन्मदिन की पार्टी मना रहे छात्रों को देर रात मोहल्ले के ही युवकों ने पीट दिया। जिससे छात्रावास में अफरा तफरी मच गई। छात्रों की सुरक्षा में लगे पीआरडी जवानों ने मारपीट की सूचना एसपी व यूपी 112 को दी। एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देश पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि छात्रों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं छात्रों का कहना है छात्रावास के प्रधानाचार्य बाहर है। उनके आने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कैलोर गांव स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रावास में आधा दर्जन छात्र शुक्रवार की देर रात अपने एक साथी के जन्मदिन पर पार्टी कर रहे थे। जिसके हो हल्ला हो रहा था। वहीं गांव में दो दिन पूर्व अलंकार सिंह (38) की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। जिस कारण आसपास के लोगों ने छात्रों को हुड़दंग करने से मना किया तो इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। छात्रों की सुरक्षा में लगे पीआरडी के जवानों व छात्रों की गांव के युवकों ने जमकर पिटाई कर दी।
इसकी सूचना पीआरडी जवानों ने एसपी सतीश कुमार व यूपी 112 को दी। एसपी के निर्देश पर सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल माधौगढ़ जेपी पाल पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और बाकी लोग मौके से भाग गए। सीओ ने पॉलीटेक्निक में पुलिस तैनात कर दी है। कोतवाल का कहना है कि छात्रों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य धर्मेंद्र गुप्ता बाहर गए हैं उनके लौटकर आने पर ही तहरीर दी जाएगी। राजकीय पालीटेक्निक के छात्रों ने आरोप लगाया है कि छात्रावास में तैनात वार्डन शत्रुघ्न कुशवाहा यहां पर रहते नहीं है। इसके अलावा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र गुप्ता भी अक्सर नदारद रहते हैं। प्रोफेसर प्रियंका श्रीवास्तव ही सिर्फ हास्टल में रहती हैं। छात्रों ने सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए जाने की मांग की है।

पॉलीटेक्निक के बाहर छात्रों को समझाते अधिकारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें