फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव में गहराया पानी का संकट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के गांव मुहम्मदाबाद गांव में दो दिनों से पेयजल संकट है। गांव में दो टंकियों से गांव में पेयजल के लिए सप्लाई होती थी पर दो दिन से दो ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई है। गांव की करीब दस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। हालत यह है कि लोगों को बाहर गांव से साइकिलों से पानी लेकर आना पड़ता है। कुछ लोग सबमर्सिबल से पानी के लिए सुबह से ही लाइन लगाए खड़े होते हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को पानी की आवश्यकता बढ़ गई है। गांव में खराब पड़े हैंडपंपों ने समस्या को और बढ़ा दिया है। लोगों को कुएं के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव मुहम्मदाबाद में जल संस्थान की ओर से 2 ट्यूबवेल और दो पानी की टंकियां बनाई गई थी। जिससे पानी की सप्लाई पूरे गांव में होती थी। गांव के बाहर लगे ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आने से बंद है। दूसरा ट्यूबवेल गांव के पास बना हुआ। उसमें भी फॉल्ट होने से बंद हो गया है। जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है। गांव के एजाज हुसैन, विनोद, विक्रम, राजकुमार, सुनील पाठक आदि का कहना है इस समय शादी-विवाह भी चल रहे हैं। जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है। उधर, जल संस्थान के जेई सभापति यादव का कहना है नलकूप खराबी की सूचना मिल गई है। जल्द मिस्त्री को पहुंचाकर दिखाकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें