फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बूम क्षतिग्रस्त, दो मालगाडिय़ां प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर ट्रैक के भुआ उरई सेक्शन में शनिवार की रात रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 से एक अज्ञात वाहन ने रेलवे क्रासिंग बूम में टक्कर मार दी। बूम टूटने से दो मालगाड़ी प्रभावित हुई। सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और बूम को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11.40 बजे झांसी की ओर से रही मालगाड़ी उरई भुआ सेक्शन से गुजर रही थी। रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन मालगाड़ी की क्रासिंग के लिए गेट बंद कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते सिग्नल फेल हो गए और मालगाड़ी होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। सिग्नल विभाग की टीम और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर रात 1.05 बजे बूम को ठीक किया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ। इसके चलते दो मालगाड़ियां प्रभावित हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना मंडलीय अधिकारियों को दे दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें