फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में जीतामऊ की टीम ने छह विकेट से की जीत दर्ज

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देते आयोजक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आटा के पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम चल रही कालपी प्रीमियर लीग डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आखिरी गेंद में जीतामऊ ने मवई अहीर को हराकर छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीतामऊ टीम के कप्तान किशन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मवई अहीर की टीम ने 4 विकेट पर 72 रन बनाए। इसमें कमलेश ने चार चौके की मदद से 25 रन बनाए। अजीत ने 17 और योगेंद्र ने 11 रन बनाए। प्रमोद ने 13 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जीतामऊ टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाजों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। 5.2 ओवर में पहला विकेट विश्वनाथ का गिरा। उन्होंने 21 रन बनाए। जबकि 20 गेंदों पर 34 रन बनाने वाले अजय प्रताप दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। मवई अहीर टीम ने अच्छी वापसी की और मैच का परिणाम अंतिम गेंद पर पहुंच गया। एक गेंद में जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। अक्षय ने एक रन लेकर टीम को जीत दिलाई। मवई टीम के गेंदबाज अमन और धीरज को एक-एक विकेट मिला। जबकि प्रमोद के हरफनमौला प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच मिला। इसके पहले चुर्खी सुपर किंग्स और इमलिया खुर्द टीम के बीच मैच हुआ। इसमें चुर्खी ने छह विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इमिलिया की टीम ने आवश्यक रन पांच विकेट खोकर बना लिए। धामनी और धर्मपुरा के बीच हुए मुकाबले में धर्मपुरा ने जीत दर्ज की।
----
रूरा ने कुठौैंदा को दो रन से हराया
माधौगढ़। दादा स्टेडियम धमना में विशाल चैलेंजर क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। जिसमें रूरा व कुठौंदा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। रूरा की टीम ने दो रन से कुठौंदा को हराया। दूसरे मैच में डिकौली ने माधौगढ़ के टीम को सात रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले मैच में रूरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जिसमें राहुल ने 38, लल्ला ने 14, अभिषेक ने 8, मीनू ने 7, अंकित 5 रन की बदौलत बनाकर 77 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कुठौंदा की टीम ने जीत के लिए जोर लगाया। इसक बावजूद कुठौंदा की टीम दो रन से हार गई। इसी तरह माधौगढ़ व डिकौली के बीच मुकाबला हुआ। डिकौली ने बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। इसमें राहुल 17, विवेक सिंह 13, राजा 8, शिवम ने 7 रन बनाए। जबाब में खेलने उतरी माधौगढ़ की टीम 48 रन पर सिमट गई। जिसमें राकेश ने 15, शेरसिंह ने 11, पंकज 8, राहुल 7, प्रभात 5 की मदद से मात्र 48 रन बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें