फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने छीवे रुपये, पुलिस ने दुकनदारों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में सरेआम युवक की पिटाई और पांच हजार रुपये छीन लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां दुकानदारों को ही लाठियां पटककर खदेड़ना शुरू कर दिया। इसकों लेकर दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी इशहाक अंसारी ने पुलिस को बताया कि बेटे अयाज से नरिया के पास पांच अपराधी प्रवृति के लोगों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। इशहाक ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब उसे कोई आरोपी नहीं मिले तो दुकानदारों को ही लाठियां पटककर खदेड़ना शुरू कर दिया। दुकानदार नफीस अंसारी, वाहिद, आरिफ, दिलशाद, इरशाद निवासी भगतसिंह नगर आदि ने एसपी को शिकायत भेजकर पुलिस की भी शिकायत की। इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि रुपये छीने जाने के मामले की जांच की जा रही है और रही बात दुकानदारों पर लाठियां भांजने की तो यह सरासर गलत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें