फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताडना और जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने के साथ ही जहरीला पदार्थ खिलाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी सोनम उर्फ अर्चना ने पुलिस को बताया कि पिता ने जनवरी 2016 में उसका विवाह मध्यप्रदेश के थाना बागचीनी अंतर्गत ग्राम गलेथा निवासी लखन प्रताप सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी में मिले सामान व नगदी से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। इस कारण अतिरिक्त नगदी की मांग को लेकर सास-ससुर व देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह मायके आ गई। नाते रिश्तेदारों की बात को मानकर पिता ने जनवरी 2018 में उसे दोबारा ससुराल भेज दिया। इसके बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। पर पिछले एक साल से कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुरालीजनों ने उसे जान से मारने का प्रयास करते हुए बीती 9 सितंबर को जहर खिला दिया। पिता ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
-----------
छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
माधौगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मध्य प्रदेश के जिला दतिया के गांव सेवड़ा निवासी कैलाश ने पुत्री पूजा की शादी गांधीनगर निवासी अजय के साथ जून 2021 में की थी। कैलाश का कहना है कि शादी के एक माह बाद परिजन सोने की जंजीर, बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति सहित परिजन मारने पीटने लगे। पूजा का कहना है कि शुक्रवार को पति अजय, ससुर रामऔतार, सास उमा, जेठ विजय व जेठानी पिंकी, ननद प्रियंका ने मारपीट कर लहूलुहान कर घर से निकाल दिया। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
प्रधान से गालीगलौज, मामला दर्ज
माधौगढ़। हरौली गांव में युवक ने प्रधान के साथ गालीगलौज कर दी। प्रधान ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी गुड्डू ने किसी बात को लेकर प्रधान समरथ पाल को गालीगलौज कर दी। प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें