फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर शनिवार की देर शाम एसडीएम कालपी अंकुर कौशिक ने छापा मारा। उन्हें मौके पर अवैध खनन मिला। इस मामले में खनन अधिकारी की तहरीर पर कदौरा थाने में तीन नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पथरेहटा खंड संख्या तीन निजी भूमि पर दिल्ली के एक व्यक्ति के नाम पर खनन का पट्टा है। इसको गाजियाबाद निवासी तरुण अनेजा अपनी देखरेख में चला रहा था। ग्रामीण लगातार जबरन निजी भूमि पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। इसको संज्ञान में लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने सख्त रुख अपनाया और कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम कालपी अंकुर कौशिक ने खनन अधिकारी मुकेश कुमार और पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस पर खदान में मौजूद लोग भाग निकले। खनन अधिकारी मुकेश मिश्रा की तहरीर पर तरुण अनेजा, मंती, रमाकांति समेत पांच अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम अंकुर कौशिक ने बताया कि आवंटित खंड संख्या से हटकर अवैध खनन कर रहे थे। लेखपाल ने इसकी पैमाइश की। कदौरा थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें